अटल टनल सहित लाहौल बने सैलानियों की पहली पसंद, सिस्सू में बर्फ की होली खेलने की मची होड़

Edited By Vijay, Updated: 26 Mar, 2024 10:29 PM

atal tunnel and lahaul becomes first choice of tourists

अटल टनल सहित शीत मरुस्थल लाहौल घाटी के पर्यटन स्थल सैलानियों की पहली पसंद बन गए हैं। सिस्सू में पर्यटकों के बीच बर्फ की होली खेलने की होड़ मची हुई है। लाहौल के इन पर्यटन स्थलों में 3 से 4 फुट बर्फ की मोटी परत जमी है।

मनाली (सोनू): अटल टनल सहित शीत मरुस्थल लाहौल घाटी के पर्यटन स्थल सैलानियों की पहली पसंद बन गए हैं। सिस्सू में पर्यटकों के बीच बर्फ की होली खेलने की होड़ मची हुई है। लाहौल के इन पर्यटन स्थलों में 3 से 4 फुट बर्फ की मोटी परत जमी है। मंगलवार को 2 हजार से अधिक पर्यटक वाहन लाहौल में पहुंचे जबकि लगभग एक हजार पर्यटक वाहन सोलंगनाला, कोठी व हामटा पहुंचे। मनाली व लाहौल के पर्यटन स्थलों में होली पर्व पर भारी भीड़ देखने को मिली है। धुंधी पुल के पास सुबह के समय हिमस्खलन होने से वाहनों को सोलंगनाला रोकना पड़ा लेकिन 9 बजे के बाद सभी पर्यटक वाहनों को लाहौल की ओर भेज दिया। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने पर्यटकों से आग्रह किया कि वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करें।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!