Edited By Vijay, Updated: 15 Feb, 2024 07:29 PM
एक निजी चैनल द्वारा आयोजित मंच कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अरनी विश्वविद्यालय के चांसलर विवेक सिंह को बैस्ट चांसलर अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व एवं अतुलनीय...
कांगड़ा (ब्यूरो): एक निजी चैनल द्वारा आयोजित मंच कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अरनी विश्वविद्यालय के चांसलर विवेक सिंह को बैस्ट चांसलर अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व एवं अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया। इस अवसर पर विवेक सिंह ने कहा कि अरनी विश्वविद्यालय सदैव ही हिमाचल के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करता रहा है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार की चुनौतियों को पार करते हुए अरनी विश्वविद्यालयप्रगति की ओर अग्रसर है। अरनी विश्वविद्यालय हमेशा से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल के विद्यार्थियों को नए-नए अवसर प्रदान करता रहा है। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छात्र-छात्राओं को उनकी अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान कर रहा है और पढ़ाई एवं खेलकूद को महत्व देते हुए सभी को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रह है, ताकि वे अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here