मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Jun, 2023 06:08 PM

arki mentally deranged woman raped

पुलिस थाना अर्की में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके घर में काम करने वाली महिला (46) आंशिक तौर पर मानसिक रूप से विक्षिप्त है व कम बोलती है।

अर्की (सुरेंद्र): पुलिस थाना अर्की में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके घर में काम करने वाली महिला (46) आंशिक तौर पर मानसिक रूप से विक्षिप्त है व कम बोलती है। वह 4 जून को दिन का कार्य करने के बाद अपने घर को चली गई। अगले दिन जब वह अपने खेत में गया तो वह महिला करीब 5 बजे शाम उसके घर के नीचे खेत में मिली तो उससे पूछने की कोशिश की मगर उसने इसे कुछ नहीं बताया जिस पर वह उसे अपने घर ले आया। 7 जून को उस महिला ने बताया कि 4 जून को जब वह अपने घर जा रही थी तो रास्ते में उसे कली राम नामक व्यक्ति मिला जो उसे सड़क से नीचे घासनी में ले गया व उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसने पीड़िता को घर भेजा तो थोड़ा आगे उसे नेक राम नामक व्यक्ति मिला और वह उसे अपनी गऊशाला में ले गया जहां पर दो अन्य व्यक्ति नरेश व हरि राम पहले से मौजूद थे। जो शराब पी रहे थे तथा उन्होंने उसे भी शराब पिलाई और दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि उन्होंने इस घटना बारे किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। डी.एस.पी. संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!