Una: पांवड़ा में मोटर मैकेनिक की दुकान, जोह व गौंदपुर बनेहड़ा में पशुचारा राख

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Nov, 2024 04:03 PM

amb motor mechanic shop fire

जोह, पांवड़ा व गौंदपुर बनेहड़ा में हुईं आग की घटनाओं में करीब 2.25 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। फायर स्टेशन अम्ब से पहुंची टीम ने आग पर काबू पाकर लाखों की सम्पत्ति को बचा लिया।

अम्ब (अश्विनी): जोह, पांवड़ा व गौंदपुर बनेहड़ा में हुईं आग की घटनाओं में करीब 2.25 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। फायर स्टेशन अम्ब से पहुंची टीम ने आग पर काबू पाकर लाखों की सम्पत्ति को बचा लिया। पहली घटना वीरवार देर सायं गांव जोह में हुई। यहां पर पशुचारे के कुन्नू (मक्की के गट्ठे) में आग लग गई। इस घटना में विशाल शर्मा पुत्र देसराज के लगभग 500 गट्ठे मक्की (पशुचारा) जलकर नष्ट हो गए। परिशामक मनोहर सिंह की अगुवाई में आधारित दमकल कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और साथ लगते रिहायशी घरों और पशुशाला को आग की चपेट में आने से बचा लिया।

दूसरी घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गांव पांवड़ा में हुई। यहां पर एक मोटर मैकेनिक की दुकान में आग लग गई। इस घटना में गणेश कुमार की दुकान और भीतर रखे हुए स्पेयर पार्ट्स जलकर नष्ट हो गए, जबकि दुकान में लगी भीषण आग के दौरान साथ लगते ढाबे के शीशे, एल्युमिनियम फिटिंग व शटर क्षतिग्रस्त हुआ है। इस घटना में 2.10 लाख रुपए का नुक्सान आंका गया है। दमकल टीम ने नजदीक पड़ते पैट्रोल पम्प और ढाबे को आग की चपेट में आने से बचा लिया।

तीसरी घटना करीब 10.15 बजे गौन्दपुर बनेहड़ा में हुई। यहां पर पशुशाला के नजदीक रखे हुए मक्की के गट्ठों (पशुचारा) में आग लग गई। इस घटना में त्रिशला देवी पत्नी जगदीश राम के लगभग 400 मक्की के गट्ठे जल गए हैं। लीडिंग फायरमैन लक्की चौधरी ने बताया कि इस घटना के दौरान पशुशाला व रिहायशी मकानों को बचाया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!