ऊना-अम्ब में नौकरी का बड़ा मौका: 100 पदों पर भर्ती, यह दो दिन होगा Interview

Edited By Jyoti M, Updated: 03 Mar, 2026 03:30 PM

big job opportunity in una amb recruitment for 100 posts

सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइज़र के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 6 मार्च को सुबह 10.30 बजे ज़िला रोजगार कार्यालय ऊना और 7 मार्च को उप रोजगार कार्यालय अंब में आयोजित किया जा रहा है।

ऊना। सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइज़र के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 6 मार्च को सुबह 10.30 बजे ज़िला रोजगार कार्यालय ऊना और 7 मार्च को उप रोजगार कार्यालय अंब में आयोजित किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण, न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष और वेतन 17,500 से 23 हजार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि एक महीने की ट्रेनिंग के उपरांत अभ्यर्थियों की नियुक्ति एटीएम, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्र, मॉल सहित अन्य संस्थानों में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। प्रमाण पत्र मूल रूप से प्रस्तुत करना होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!