ऊना की बेटी ने भरी सफलता की उड़ान, AIIMS दिल्ली में बनी नर्सिंग ऑफिसर, क्षेत्र में खुशी की लहर

Edited By Vijay, Updated: 26 Feb, 2026 03:42 PM

daughter of una becomes nursing officer in aiims delhi

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव रैंसरी की होनहार बेटी श्रुति शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। श्रुति का चयन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ है।

ऊना (मनोहर): हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव रैंसरी की होनहार बेटी श्रुति शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। श्रुति का चयन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। उन्होंने एम्स में अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस उपलब्धि से श्रुति के परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

बचपन से ही मेधावी रही हैं श्रुति शर्मा 
पिता राकेश कुमार व माता कमला देवी की पुत्री श्रुति शर्मा शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रुद्रा इंटरनैशनल स्कूल, बसाल से प्राप्त की। श्रुति ने 10वीं कक्षा में 98 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था, जबकि 12वीं कक्षा में भी उन्होंने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2022 में मुरारी लाल मैमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सोलन से बीएससी नर्सिंग की 4 वर्षीय डिग्री पूरी की।

फोर्टिस में किया काम, फिर पास की नोरसेट परीक्षा
बीएससी नर्सिंग करने के बाद श्रुति ने वर्ष 2022 से 2025 तक चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स सेवाएं दीं। वहां उनके बेहतरीन काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। अढ़ाई साल के इस अनुभव ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने ऑल इंडिया स्तर की नोरसेट परीक्षा दी, जिसमें सफलता प्राप्त कर उन्होंने एम्स दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर का पद हासिल किया।

श्रुति ने इन्हें दिया सफलता का श्रेय
श्रुति ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को दिया है। इसके अलावा उन्होंने अपनी दादी रोशनी देवी और ताया ओमदत्त व ओंकार द्वारा समय-समय पर दी गई प्रेरणा को भी अपनी सफलता का आधार बताया। धार्मिक कार्यों में रुचि रखने वाली श्रुति का कहना है कि सकारात्मक सोच, अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की असली कुंजी है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!