नेतृत्व-नेताओं को बांटने का नहीं होना चाहिए कोई भी प्रयास : नीटा डिसूजा

Edited By Vijay, Updated: 25 May, 2022 12:34 AM

all india mahila congress national president neeta d souza

संगठन का मतलब संगठित होकर चलना है। संगठन ने जिसे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से उसे निभाना होगा। कोई भी संगठन से ऊपर नहीं है और सगंठन की बैठक में होने वाली चर्चा बाहर नहीं होनी चाहिए। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय...

शिमला (राक्टा): संगठन का मतलब संगठित होकर चलना है। संगठन ने जिसे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से उसे निभाना होगा। कोई भी संगठन से ऊपर नहीं है और सगंठन की बैठक में होने वाली चर्चा बाहर नहीं होनी चाहिए। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीटा डिसूजा ने मंगलवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए ये बात कही। उन्होंने सभी को एक-दूसरे की टांग खिंचाई व दोषारोपण के प्रति आगाह करते हुए कहा कि नेतृत्व व नेताओं को बांटने का कोई भी प्रयास नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही नीटा डिसूजा ने बैठक में उपस्थित सभी महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, जिला व ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे कार्यों के प्रति समॢपत होकर आगामी शिमला नगर निगम और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देती है, उसके लिए सभी एकजुट होकर काम करे। उन्होंने कहा कि सभी को ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ के नारे को मजबूत करना है। 

प्रदेश की एक बड़ी महिला शक्ति साथ खड़ी : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश में उन्हें सगंठन की बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के पद चिन्हों पर चलते हुए प्रदेश की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि प्रदेश की एक बड़ी महिला शक्ति उनके साथ खड़ी है। उन्होंने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस मजबूती से अपना कार्य कर रही है।

एकजुटता से काम करने का आह्वान
बैठक को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय को-आर्डीनेटर विद्या नेगी ने भी संबोधित किया। उन्होंने महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता से काम करने का आह्वान किया। जैनब चंदेल ने कहा कि प्रदेश में महिला कांग्रेस एकजुटता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन को भविष्य में जो भी जिम्मेदारी या कार्य सौंपा जाएगा, उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करेंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!