बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन! स्वांवुमेन फडरेशन ने 40 छात्राओं को बांटे 2.79 लाख के छात्रवृत्ति चेक

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Apr, 2026 10:52 AM

swan women federation awarded scholarships to 40 female students

Una News : हरोली उत्सव में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वां वुमेन फेडरेशन द्वारा फेडरेशन के सदस्य महिलाओं की बच्चियों के लिए आयोजित वार्षिक छात्रवृत्ति परीक्षा के अंतर्गत 40 छात्राओं को 2.79 लाख के चेक वितरित किए। यह परीक्षा स्वां वुमेन...

Una News : हरोली उत्सव में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वां वुमेन फेडरेशन द्वारा फेडरेशन के सदस्य महिलाओं की बच्चियों के लिए आयोजित वार्षिक छात्रवृत्ति परीक्षा के अंतर्गत 40 छात्राओं को 2.79 लाख के चेक वितरित किए। यह परीक्षा स्वां वुमेन फेडरेशन द्वारा फरवरी माह में करवाई गई थी। इसमें कक्षा 5वीं से लेकर कक्षा 10वीं तक की छात्राओं को फेडरेशन की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

कक्षा 5वीं के 8 बच्चों को 34 हज़ार रूपये की छात्रवृत्ति दी गई, जिसमें पहले स्थान पर इंदु कुमारी, दूसरे पर नव्या शर्मा, तीसरे पर अनुशिका, चैथे पर दिव्या, पांचवे पर मानवी, अराध्या धीमान, सेहज और तनिशका को क्रमशः 7000, 6000, 5000, 4000 और पांचवे स्थान रही बच्चियों को 3-3 हजार रूपये के चैक प्रदान किए गए।  वहीं, छठी कक्षा में कुल सात बच्चों को 38 हज़ार रूपये की छात्रवृत्ति मिली है, जिसमें पहला स्थान तानवी मनकोटिया, दूसरे पर गुंजन कुमारी, तीसरे पर अक्षिता मेनन, चैथे पर सानिया चैधरी, 5वें पर अतेक्षा मेनम, रूहानी धीमान और अंशी रायजादा को यह छात्रवृत्ति प्रदान की गई। 7वीं कक्षा के कुल 7 बच्चों को 45 हज़ार रूपये की स्काॅलरशिप दी गई। इसमें पहले स्थान पर आरूही, दूसरे पर गौरी शर्मा, तीसरे पर सोनाक्षी, चैथे पर सेजल शर्मा, पांचवे पर सानवी, श्रृष्टि मनकोटिया और आश्वी ठाकुर रही।

7 बच्चों को मिली 58 हज़ार रूपए की स्काॅलरशिप

8वीं कक्षा के कुल 7 बच्चों को 58 हज़ार रूपये की स्काॅलरशिप मिली है। इसमें नाव्या मोदगिल पहले स्थान पर, युविका दूसरे पर, जसनूर कौर तीसरे पर, चैथे पर श्रेया धीमान, पांचवे के लिए अदिति भारद्वाज, अरशीया और वंशिका मेहरल को यह छात्रवृत्ति मिली है। कक्षा 9वीं के कुल 6 बच्चों को 54 हज़ार रूपये की छात्रवृत्ति मिली है। इसमें पहले स्थान के लिए कृतिका, दूसरे पर रिया ठाकुर, तीसरे स्थान पर गरिमा ठाकुर व नितिका, चैथे पर आरूषी और पांचवे पर कनिका चैधरी को यह स्काॅलरशिप दी गई मिली है। जबकि 10कक्षा के कुल 5 बच्चों को स्वां वुमेन फेडरेशन की ओर 50 हज़ार रूपये की स्काॅलरशिप प्रदान की गई है। इसमें पहले स्थान के लिए सिमर सहोता, दूसरे पर रवनीत कौर, तीसरे पर हरजिंदर कौर, चैथे पर वंशिका और पंाचवे पर हरनूर कौर को यह स्काॅलरशिप मिली है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!