देहरा में सी.यू.के निर्माण को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी: रवि

Edited By prashant sharma, Updated: 26 Feb, 2021 11:35 AM

all formalities completed for construction of cu in dehra ravi

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र सिंह रवि ने कहा है कि देहरा में होने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय के ब्यास परिसर के निर्माण को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है और अब शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

देहरा (जोशी) : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र सिंह रवि ने कहा है कि देहरा में होने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय के ब्यास परिसर के निर्माण को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है और अब शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ठाकुर रविंद्र सिंह रवि देहरा में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सी.यू. निर्माण को लेकर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद देहरा में चिन्हित 81.79 हैक्टेयर भूमि उच्च शिक्षा निदेशक की जगह रजिस्ट्रार केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम पर हस्तांतरित की गई है जिससे सी.यू.के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

उन्होंने सी.यू. निर्माण के लिए सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की भूमिका को सराहनीय बताते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से केंद्र सरकार की ओर से देहरा परिसर के निर्माण के लिए 512 करोड़ की पहली किश्त भी जारी कर दी गई है, जिसके बाद अब निर्माण कार्य प्रारम्भ करने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि देहरा में सी.यू. का निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल का संकल्प था जिसे जल्द ही मूर्तरूप दिया जाएगा और इससे न केवल देहरा का विकास संभव हो पाएगा बल्कि भावी पीढ़ी के भविष्य के लिए भी सी.यू. का निर्माण मील पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष अनीता सपैहिया, उपाध्यक्ष नीलम कुमारी, रूबीना, श्याम दुलारी, नगर परिषद अध्यक्षा सुनीता कुमारी, बी.डी.सी.अध्यक्ष अर्चना कुमारी व अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!