लाहौल-स्पीति में फंसे कृषि मंत्री को 2 दिन बाद किया Airlift (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 20 Aug, 2019 02:48 PM

पिछले 2 दिन से लाहौल-स्पीति में फंसे कृषि मंत्री रामलाल मार्कंडेय को एयरलिफ्ट कर लिया गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री के हेलीकप्टर को लाहौल भेजा गया, जहां से कृषि मंत्री को शिमला लाया गया। बता दें कि वह मंगलवार करीब 12:30 बजे शिमला पहुंचे। इसके बाद...

शिमला (तिलक राज): पिछले 2 दिन से लाहौल-स्पीति में फंसे कृषि मंत्री रामलाल मार्कंडेय को एयरलिफ्ट कर लिया गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री के हेलीकप्टर को लाहौल भेजा गया, जहां से कृषि मंत्री को शिमला लाया गया। बता दें कि वह मंगलवार करीब 12:30 बजे शिमला पहुंचे। इसके बाद वह सीधे विधानसभा पहुंचे।
PunjabKesari

लाहौल-स्पीति में रविवार को भारी बर्फबारी हुई थी जिसके चलते सड़के बंद हो गई है और कृषि मंत्री सहित पर्यटक भी काफी तादात में फंसे हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि बर्फबारी के चलते लाहौल-स्पीति में काफी तादात में सैलानी फंसे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और कोई परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के चलते फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!