हिमाचल में 13 वर्ष बाद ‘MONSOON’ ने समय से पहले दी दस्तक, माैसम हुआ सुहावना

Edited By Vijay, Updated: 13 Jun, 2021 10:38 PM

after 13 years monsoon knocked prematurely in himachal

हिमाचल प्रदेश में 13 वर्ष बाद मानसून का समय से पूर्व आगाज हुआ है। प्रदेश में रविवार को दक्षिण पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी। प्रदेश में 13 साल बाद मानसून का समय से पहले आगमन हुआ है। मौसम विभाग ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। मौसम विज्ञान केंद्र...

शिमला  (हैडली): हिमाचल प्रदेश में 13 वर्ष बाद मानसून का समय से पूर्व आगाज हुआ है। प्रदेश में रविवार को दक्षिण पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी। प्रदेश में 13 साल बाद मानसून का समय से पहले आगमन हुआ है। मौसम विभाग ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल में मानसून के प्रवेश करने का तय समय 25 जून है। मगर इस बार समय से 12 दिन पहले मानसून हिमाचल में प्रवेश कर गया है। इससे पहले वर्ष 2008 में मानसून ने 13 जून को प्रवेश किया था। हिमाचल में पिछले 21 साल में मानसून के दस्तक देने का सबसे बेहतर रिकॉर्ड वर्ष 2000 में रहा है, उस समय मानसून ने 9 जून को दस्तक दी थी। विगत वर्ष 2020 में 24 जून को मानसून यहां पहुंचा था।

14 जून को 10 जिलों में ऑरैंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को पूरे प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून ने प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कहा कि मानसून के प्रभाव से 17 जून तक प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मैदानी व मध्यपर्वतीय इलाकों के तहत आने वाले 10 जिलों में ऑरैंज व यैलो अलर्ट जारी किया गया है। डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि लाहौल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर अन्य 10 जिलों में अगले 24 घंटों यानी 14 जून को गरज के साथ भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट रहेगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से अंधड़ चलने का अंदेशा भी है। इन इलाकों में 15, 16 व 17 जून को यैलो अलर्ट रहेगा। उन्होंने कहा कि मानसूनी बारिश के कारण भूस्खलन व पेड़ों के गिरने की घटनाएं सामने आ सकती हैं, ऐसे में अलर्ट वाले इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने आम जनमानस को नदी-नालों के किनारों पर न जाने की सलाह दी।

बीते 24 घंटों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश

मनमोहन सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। कंडाघाट में सर्वाधिक 52, कोठी में 30, डल्हौजी में 28, आर.एल. 1700 में 26, नाहन में 23, बिजाई में 22, गग्गल में 21, झंडूता व नादौन में 20-20, सलौणी में 18, बलद्वारा में 17, धर्मपुर व ऊना में 16-16, नगरोटा सूरियां, शिलारू व खेरी में 15-15, सराहन व बांगटू में 14-14 और सोलन में 12 मिलीमीटर बारिश हुई है।

1 से 13 जून तक 41.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज

उन्होंने कहा कि पहली जून से 13 जून तक राज्य में 41.6 मिलीमीटर  बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से 39 फीसदी अधिक है। इस दौरान सिरमौर में सामान्य से 93 फीसदी, सोलन 92, ऊना 153, मंडी में 65 और कांगड़ा में 81 फीसदी अधिक बारिश हुई। इसी तरह चम्बा में सामान्य से 47 फीसदी, शिमला 46, हमीरपुर 46 और बिलासपुर में 35 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि लाहौल-स्पीति में सामान्य से 79 फ ीसदी कम बारिश रही। किन्नौर और कुल्लू जिलों में भी सामान्य से 1 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।

तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज

इस बीच मानसून के दस्तक के साथ ही राज्य में मौसम सुहावना हो गया है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को हालांकि बादल नहीं बरसे लेकिन तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शिमला में बाद दोपहर धूप खिल गई। शिमला में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं सुंदरनगर 31, भुंतर 30.5, कल्पा 20.5, धर्मशाला 27.6, ऊना 34.6, नाहन 28.3, सोलन 27, कांगड़ा 33.2, बिलासपुर 32, हमीरपुर 31.8, चम्बा 31, डल्हौजी 18.8 और केलांग में 19.1 डिग्री दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!