हिमाचल के अभिन्न उपाध्याय बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Edited By Jyoti M, Updated: 16 Dec, 2025 12:52 PM

a lieutenant in the indian army who has become an integral part of himachal

हरिपुर के तहत निकटवर्ती गांव बंगोली क्षेत्र के अभिन्न उपाध्याय भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट बने हैं। अभिन्न उपाध्याय आदर्श उपाध्याय के पुत्र एवं कमलेश चंद्र के पौत्र हैं। अभिन्न उपाध्याय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डी.ए.वी. स्कूल देहरा गोपीपुर से प्राप्त...

हरिपुर, (गगन) : हरिपुर के तहत निकटवर्ती गांव बंगोली क्षेत्र के अभिन्न उपाध्याय भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट बने हैं। अभिन्न उपाध्याय आदर्श उपाध्याय के पुत्र एवं कमलेश चंद्र के पौत्र हैं। अभिन्न उपाध्याय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डी.ए.वी. स्कूल देहरा गोपीपुर से प्राप्त की। उसके उपरांत उन्होंने चंडीगढ़ तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) में एम.एससी. की उपाधि हासिल की। उनके पिता आदर्श उपाध्याय भारतीय सेना में कैप्टन (एजुकेशन इंस्ट्रक्टर) के रूप में सेवाएं देने के बाद अभी हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं एवं दादा कमलेश चंद्र भी भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उनके चाचा अखिलेश उपाध्याय भारतीय नौसेना में पेटी ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त होने के पश्चात वर्तमान में प्रदेश के शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनके दूसरे चाचा अतुल उपाध्याय राज्य खनन विभाग में स्टेट जियोलॉजिस्ट (भूगर्भवैज्ञानिक) के पद पर कार्यरत हैं। इस प्रकार अभिन्न उपाध्याय और उनका परिवार सेना तथा सिविल सेवाओं दोनों क्षेत्रों में देश के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए राष्ट्र सेवा का उच्चतम आदर्श प्रस्तुत कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!