हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, 5 HAS की ट्रांसफर और पोस्टिंग; जानें किसे कहां किया तैनात

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Feb, 2026 01:52 PM

administrative reshuffle in himachal pradesh 5 has officers transferred

Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (HAS) के पांच अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आदेश जारी कर दिए हैं।

Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (HAS) के पांच अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आदेश जारी कर दिए हैं।

अनिल कुमार शर्मा को सेक्रेटरी बिजली नियामक आयोग लगाया

2017 बैच के एचएएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को सचिव, राज्य विद्युत नियामक आयोग, शिमला नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद इस पद के अतिरिक्त प्रभार से सुनील वर्मा को जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। एचएएस अधिकारी केशव राम को कांगड़ा जिले के फतेहपुर स्थित ब्यास डैम परियोजना में भूमि अधिग्रहण अधिकारी लगाया गया है। वहीं विपन कुमार को सहायक उपायुक्त, किन्नौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा पूजा अधिकारी को सहायक बंदोबस्त अधिकारी, अर्की तथा विवेक कुमार को एसी टू डीसी, कांगड़ा के पद पर नियुक्त किया गया है। सरकार ने 2025 बैच के एचएएस अधिकारी जगदीप सिंह को आगामी तैनाती के लिए कार्मिक विभाग, शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश जारी किए हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह प्रशासनिक फेरबदल रिक्त पदों को भरने और शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!