Edited By Vijay, Updated: 27 Feb, 2025 11:18 PM

करीब 2 सप्ताह पहले पुलिस थाना अम्ब के तहत एक गांव में 73 वर्षीय वृद्धा से हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस टीम ने कई दिनों से भूमिगत चल रहे आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
अम्ब (अश्विनी): करीब 2 सप्ताह पहले पुलिस थाना अम्ब के तहत एक गांव में 73 वर्षीय वृद्धा से हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस टीम ने कई दिनों से भूमिगत चल रहे आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसएचओ अम्ब अनिल उपाध्याय की अगुवाई में गठित टीम ने आरोपी लखविन्द्र सिंह उर्फ चिंकी (31) को बुधवार रात को पंजाब के फगवाड़ा शहर के निकटवर्ती गांव विर्क से गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि 12 फरवरी की रात्रि एक गांव में आरोपी युवक ने घर में घुसकर वृद्धा के साथ मारपीट करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था।
पीड़िता ने पुलिस के समक्ष बयान दिया था कि वह घर में अकेली रहती है। खाना खाने के बाद जब वह बरामदे में बैठी हुई थी तो इस बीच आरोपी उसके घर आया। जब उसने रात के समय घर आने बारे पूछा तो वह कहने लगा कि उसका परिवार में झगड़ा हुआ है। पानी मांगने पर उसने उसे पानी पिलाया। इसके बाद वह अपने घर के अंदर चली गई तो पीछे से आरोपी भी उसे कमरे में आ गया और गले से पकड़कर मारपीट शुरू कर दी और दुष्कर्म किया। इस जघन्य एवं अमानवीय कृत्य को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा गठित की गई टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए विभिन्न प्रदेशों में संभावित स्थलों पर दबिश दे रही थीं।
डीएसपी अम्ब डाॅ. वसुधा सूद पुलिस थाना अम्ब में संगीन धाराओं के तहत दर्ज हुए मामले में कई दिनों से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां पुलिस ने आरोपी का 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here