चंडीगढ़ की युवती से गैंगरेप के 5 आरोपी कोर्ट में पेश, पुलिस रिमांड पर भेजा

Edited By Vijay, Updated: 11 Feb, 2021 11:49 PM

accused of gangrape sent on police remand

सुंदरनगर में गैंगरेप की शिकार हुई चंडीगढ़ की पीड़िता के बयान पर गिरफ्तार किए गए 6 युवकों में से 5 को कोर्ट से 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है जबकि एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

सुंदरनगर (अंसारी): सुंदरनगर में गैंगरेप की शिकार हुई चंडीगढ़ की पीड़िता के बयान पर गिरफ्तार किए गए 6 युवकों में से 5 को कोर्ट से 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है जबकि एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। सुंदरनगर के डीएसपी गुरबचन सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि सुंदरनगर पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद आरोपी 8 युवकों में से 6 को गिरफ्तार किया है और 2 की तलाश जारी है। पुलिस ने 5 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने वारदात स्थल पर पीड़िता के साथ मौके का निरीक्षण किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। वारदात के दौरान प्रयोग किए गए वाहन को भी कब्जे में लेने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!