पौंग डैम में मछलियां पकड़ने गए मछुआरे के साथ हुआ दर्दनाक हादसा (Video)

Edited By Ekta, Updated: 04 Sep, 2019 01:18 PM

कांगड़ा जिला के झकलेड़ पंचायत के गांव छब्बड़ के साथ लगते पौंग डैम में मछलियां पकड़ने गया मछुआरा डूब गया। मछुआरे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि छब्बड़ निवासी दिलबाग कुमार (42) पुत्र इश्वर निवासी छब्बड़ (इंदिरा कालोनी) बुधवार सुबह मछलियां...

हरिपुर: कांगड़ा जिला के झकलेड़ पंचायत के गांव छब्बड़ के साथ लगते पौंग डैम में मछलियां पकड़ने गया मछुआरा डूब गया। मछुआरे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि छब्बड़ निवासी दिलबाग कुमार (42) पुत्र इश्वर निवासी छब्बड़ (इंदिरा कालोनी) बुधवार सुबह मछलियां पकड़ने पौंग डैम में गया। वह कश्ती में जाल देख रहा था कि अचानक फट्टा टूट गया और सीधा पौंग डैम में जा गिरा।

बताया जा रहा है कि मछुआरे को तैरना नहीं आता था और न ही उसके पास लाइफ जैकेट थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने उच्चाधिकारी डीएसपी देहरा को सूचित किया तथा थाना प्रभारी तरलोचन सिंह खुद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से कश्तियों के माध्यम से तलाश शुरू की लेकिन अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। विभाग मछुआरों को लाइफ जैकेट देने की बड़ी-बड़ी बातें व दावा करता है पर असल में दावे खोखले हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!