सुंदरनगर में युवक चला रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने मारा छापा तो मचा हड़कंप; आरोपी गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Mar, 2026 05:58 PM

a youth was arrested with 3 096 grams of chitta in sundernagar mandi

Mandi News: मंडी जिले की सुंदरनगर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चमुखा क्षेत्र में दबिश देकर एक युवक को चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से...

Mandi News: मंडी जिले की सुंदरनगर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चमुखा क्षेत्र में दबिश देकर एक युवक को चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 3.096 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।

कमरे की तलाशी में खुला राज

पुलिस को गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि चमुखा इलाके में एक युवक अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध के ठिकाने पर रेड मारी। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के कमरे में गद्दे के नीचे एक पॉलीथिन और फॉयल पेपर में छिपाकर रखा गया चिट्टा मिला। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पकड़ा गया आरोपी संजय कुमार (निवासी मलिंडी) कोई पहली बार अपराध में नहीं पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही नशा तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के चार मामले दर्ज हैं। इससे स्पष्ट होता है कि वह लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब इस बात की जांच की जा रही है कि वह यह खेप कहां से लाता था और किसे सप्लाई करता था।

पुलिस की चेतावनी

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि सुंदरनगर में नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि पुलिस नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। डीएसपी ने कहा, "युवाओं को नशे की दलदल से बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नशा तस्करों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।"
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!