नशा तस्कराें पर शिकंजा: कार में चरस की खेप के साथ पंजाब का युवक काबू, चिट्टे सहित स्कूटी सवार गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 22 Feb, 2026 09:11 PM

2 youth arrested with hashish and heroin

मंडी जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में चरस और चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

बल्द्वाड़ा/सुंदरनगर (नरेश/सोढी): मंडी जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में चरस और चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन मामलों में पंजाब के एक युवक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

नेरचौक-जाहू हाईवे पर कार सवार से 894 ग्राम चरस बरामद 
पहले मामले में पुलिस थाना हटली की टीम ने नेरचौक-जाहू सुपर हाईवे पर ढलवान (सैल्फी प्वाइंट) के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान नेरचौक की तरफ से आ रही एक कार को तलाशी के लिए रोका गया। कार की जांच करने पर पुलिस को 894 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान अजय कुमार (25) निवासी गांव बजीगर कुलियां, डाकघर भटोया, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सुंदरनगर में चिट्टे के साथ स्कूटी सवार धरा 
दूसरा मामले में सुंदरनगर पुलिस ने कलौहड़ पंचायत के काटली में नाकेबंदी के दौरान एक स्कूटी सवार युवक से 2.224 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर जब पुलिस ने मैरामसीत की ओर से आ रहे स्कूटी सवार को जांच के लिए रोका तो वह घबरा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विशाल (26) निवासी गांव देहरादून तहसील सुंदरनगर के रूप में की गई है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!