हिमालच में बुधवार को आए कुल नौ कोरोना पॉजिटिव मामले

Edited By prashant sharma, Updated: 08 Jul, 2020 07:11 PM

a total of nine corona positive cases came on wednesday in himalach

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को अलग-अलग जिलों से कुल नौ कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले कांगड़ा जिले से हैं, जिनकी संख्या 7 है और एक-एक मामला हमीरपुर और मंडी जिले से आया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बुधवार को अलग-अलग जिलों से कुल नौ कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले कांगड़ा जिले से हैं, जिनकी संख्या 7 है और एक-एक मामला हमीरपुर और मंडी जिले से आया है। कांगड़ा में एक चार साल की बच्ची भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। जिला कांगड़ा में आज सुबह एक चार साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। यह बच्ची अपनी मां के प्राइमरी कांटेक्ट से पॉजिटिव पाई गई है। बच्ची मां के साथ मुंबई से आई थी और कोरोना संक्रमित पाई गई थी। इसके साथ ही दोपहर बाद सामने आए मामलों में दिल्ली से लौटे पलाख के 32 वर्षीय और 28 वर्षीय जीजा-साला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह दोनों ही जवाली में संस्थागत क्वारंटाइन थे। इसके साथ ही पानीपत से लौटा ढन मथलार का 45 वर्षीय व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। 

हड़सर जवाली में संक्रमित के संपर्क में आने से 43 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही मंडी में सामने आए मामले में मंडी सदर के चलोह साइगलू का 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त संक्रमित 24 जून को दिल्ली से लौटा था जोकि होम क्वारंटाइन में था। इसके साथ ही एक मामला हमीरपुर जिला से भी सामने आया है। जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!