हिमाचल में नाबालिग से हैवानियत: स्कूली छात्रा से 6 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Edited By Jyoti M, Updated: 09 Jan, 2026 03:08 PM

a schoolgirl was gang raped by six boys

एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ 6 लड़कों ने दुष्कर्म किया है। 15 साल की छात्रा के साथ हुई इस वारदात के बाद महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में 5 लड़के मलाणा के हैं जबकि एक अन्य लड़का और है। पुलिस ने...

भुंतर, (सोनू): एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ 6 लड़कों ने दुष्कर्म किया है। 15 साल की छात्रा के साथ हुई इस वारदात के बाद महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में 5 लड़के मलाणा के हैं जबकि एक अन्य लड़का और है। पुलिस ने लड़की का मैडीकल कराया है।

परिजनों के साथ थाना पहुंची लड़की के बयान न्यायालय में भी रिकॉर्ड कराए जाएंगे। एस.पी. मदन लाल ने कहा कि मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि 6 लड़कों को पूछताछ के लिए तलब किया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भुंतर थाना क्षेत्र के तहत एक गांव से अगवा की गई नाबालिग लड़की से डोभी में दुष्कर्म हुआ था। इसी थाना क्षेत्र के तहत एक गांव में शाम के समय घर जा रही नाबालिग लड़की के साथ भी एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!