कुत्ते का पीछा करते हुए बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मकान मालिक ने बाहर से लगा दी कुंडी...जानें-आगे क्या हुआ?

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Feb, 2026 04:50 PM

a leopard entered a bathroom in solan

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ रिहायशी मकान में घुस आया। अचानक हुई इस घटना से परिवार दहशत में आ गया, हालांकि सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया।

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ रिहायशी मकान में घुस आया। अचानक हुई इस घटना से परिवार दहशत में आ गया, हालांकि सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ घर के आंगन में बंधे पालतू कुत्ते पर झपट पड़ा। कुत्ता जान बचाकर बाथरूम की ओर भागा और तेंदुआ भी उसके पीछे अंदर चला गया। इसी दौरान घर के बाहर शोर और अजीब आवाजें सुनकर मकान मालिक कुलदीप की नींद खुल गई। जब उन्होंने बाहर आकर देखा, तो माजरा समझ आते ही उन्होंने बिना डरे तुरंत बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, जिससे तेंदुआ अंदर ही फंस गया। पूरी रात तेंदुआ और कुत्ता बाथरूम में बंद रहे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विशेषज्ञों की मदद से तेंदुए को बेहोश किया गया।

वन विभाग की टीम ने आज दोपहर करीब 12:30 बजे तेंदुए को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!