बैजनाथ बस स्टैंड में आधी रात काे धू-धू कर जली CTU की बस, HRTC की गाड़ी भी चपेट में आई

Edited By Jyoti M, Updated: 07 Nov, 2025 11:20 AM

a ctu bus caught fire at baijnath bus stand at midnight

बैजनाथ में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बैजनाथ बस स्टैंड के नजदीक खड़ी सीटीयू (CTU) की एक बस भीषण आग की चपेट में आ गई। यह चौंकाने वाली घटना देर रात लगभग 1 बजे के बाद हुई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी।

हिमाचल प्रदेश। बैजनाथ में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बैजनाथ बस स्टैंड के नजदीक खड़ी सीटीयू (CTU) की एक बस भीषण आग की चपेट में आ गई। यह चौंकाने वाली घटना देर रात लगभग 1 बजे के बाद हुई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी।

आग ने किया सब कुछ राख

सूचना मिलते ही दमकल विभाग (Fire Department) की टीम फौरन मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन तब तक बस का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में खड़ी एचआरटीसी (HRTC) की एक बस को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।

अज्ञात कारणों से लगी आग

बस में आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि यह हादसा किसी तकनीकी खराबी से हुआ या इसके पीछे कोई और कारण था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!