सोलन में बाहरी राज्यों से लौटे 5 लोगों सहित 9 और कोरोना पॉजिटिव

Edited By Vijay, Updated: 01 Aug, 2020 07:23 PM

9 new case of corona in solan

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में एक बार फिर कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला में 9 नए पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें 5 लोग हाल ही में बाहरी राज्यों लौटे हैं। ये ये सभी इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन थे।

सोलन (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में एक बार फिर कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला में 9 नए पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें 5 लोग हाल ही में बाहरी राज्यों लौटे हैं। ये ये सभी इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन थे। इनमें से एक दीपक स्पाइनिंग मिल, एक विंग्स बायोटैक, जोहडज़ी के 2 मजदूर (कुमारहट्टी-नाहन रोड) और एक मामला आयुर्वैदिक अस्पताल सोलन से सामने आया है। इसके अलावा एक मामला बरोटीवाला का है जोकि इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन था। वहीं बद्दी में पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के सीधे संपर्क में आया एक व्यक्ति संक्रमित हुआ है।  इसके अलावा 2 मामले बद्दी और अर्की हैं जोकि रैंडम सैंपलिंग के आधार पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके बीते कल खांसी-जुकाम और बुखार के लक्षण होने पर सैंपल लिए गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!