जुआ खेलते 8 लोग चढ़े पुलिस के हत्थे, ताश के पत्तों सहित 40,330 रुपए की नकदी भी पकड़ी

Edited By kirti, Updated: 22 Oct, 2019 11:14 AM

8 people involved in gambling were caught by police

दिवाली के नजदीक आते ही जुए का खेल भी जोर पकड़ने लगा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने भी जुआ खेलने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी है। इसी के चलते जिला पुलिस ने बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस थाना सदर चम्बा में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकद्दमा...

चम्बा (विनोद): दिवाली के नजदीक आते ही जुए का खेल भी जोर पकड़ने लगा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने भी जुआ खेलने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी है। इसी के चलते जिला पुलिस ने बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस थाना सदर चम्बा में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया। पुलिस ने 8 लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए धरा है तो साथ ही मौके पर दांव पर लगे 40,330 रुपए भी कब्जे में लिए हैं।

पुलिस ने धरे गए सभी जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया। एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर जब थाना सदर चम्बा का पुलिस दल मंगला की तरफ गश्त पर था तो गुप्त सूचना मिली कि मंगला में संजीव कुमार की दुकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर चम्बा के पुलिस दल ने जब संजीव कुमार की दुकान पर दबिश दी तो पाया कि 8 लोग जुआ खेल रहे थे, जिन्हें ताश के पत्तों के साथ दबोच लिया गया।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!