रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने किया रक्तदान

Edited By prashant sharma, Updated: 13 Dec, 2020 05:15 PM

55 people donated blood in blood donation camp

बद्दी लक्कड़ डिपो स्थित एसपी कार्यालय के पास पाईन ट्री पैकेजिंग उद्योग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 55 लोगों ने रक्तदान किया।

सोलन (आदित्य): बद्दी लक्कड़ डिपो स्थित एसपी कार्यालय के पास पाईन ट्री पैकेजिंग उद्योग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 55 लोगों ने रक्तदान किया। जानकारी देते हुए पाईन ट्री के गोपाल ने बताया कि यह शिविर टीम पाईन ट्री व रोटरी व ब्लड बैंक सोसाइटी चंडीगढ़ के सहयोग से लगाया गया। शिविर में बतौर मुख्यअतिथि भारतीय कब्बड्डी टीम कप्तान डीएसपी अजय ठाकुर थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है व खासकर जब देश में कोरोना संक्रमण फैला हुआ है व लोगों को खून की सबसे अधिक जरूरत है। आपके द्वारा दान किया गया थोड़ा सा रक्त जिससे आपके शरीर को तो कोई फर्क नहीं पड़ता परन्तु किसी के लिए जीवनदायक साबित हो सकता है। उन्होंने इस आयोजन के लिए पाईन ट्री उद्योग प्रबन्धन की भी तारीफ की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!