Kangra: त्रियुंड में ट्रैकिंग के दाैरान रास्ता भटके दिल्ली के 4 पर्यटक, पुलिस ने ऐसे किया रैस्क्यू

Edited By Vijay, Updated: 02 Jan, 2026 09:08 PM

4 tourists from delhi got lost while trekking in triund police rescued

पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र त्रियुंड में ट्रैकिंग के लिए गए दिल्ली के 4 युवकों की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब वापसी के दौरान वे घने जंगलों में रास्ता भटक गए।

धर्मशाला (ब्यूरो): पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र त्रियुंड में ट्रैकिंग के लिए गए दिल्ली के 4 युवकों की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब वापसी के दौरान वे घने जंगलों में रास्ता भटक गए। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस को सूचना मिल गई और मैक्लोडगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 घंटे के भीतर सभी युवकों को सुरक्षित रैस्क्यू कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से आए चार दोस्त 1 जनवरी को ट्रैकिंग के लिए त्रियुंड गए थे। शाम को वापस लौटते समय वे भागसूनाग वाटरफॉल के ऊपरी हिस्से की ओर रास्ता भटक गए। घने जंगल और अनजान रास्तों के बीच युवकों ने सही रास्ता खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

जब युवकों को अहसास हुआ कि वे पूरी तरह से भटक चुके हैं तो उन्होंने मोबाइल के जरिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) से संपर्क किया और अपनी स्थिति की जानकारी दी। डीडीएमए ने तुरंत इसकी सूचना मैक्लोडगंज पुलिस थाना को दी।

सूचना मिलते ही मैक्लोडगंज पुलिस ने बिना समय गंवाए रैस्क्यू ऑप्रेशन शुरू किया। पुलिस टीम बताए गई लोकेशन की ओर रवाना हुई। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत और सर्च ऑप्रेशन के बाद पुलिस ने चारों युवकों को सुरक्षित ढूंढ निकाला।

पुलिस टीम ने सभी युवकों को सुरक्षित मैक्लोडगंज पहुंचाया, जिसके बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!