Edited By Vijay, Updated: 10 Jan, 2023 06:40 PM

हिमाचल प्रदेश के 4 पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक रमेश चंद्र छाजटा, सहायक निरीक्षक सत्तपाल, सहायक उप-निरीक्षक (आऊटडोर) कृष्ण चंद और मुख्य आरक्षी (आऊटडोर) कुलतार सिंह शामिल हैं।
शिमला (राक्टा): हिमाचल प्रदेश के 4 पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक रमेश चंद्र छाजटा, सहायक निरीक्षक सत्तपाल, सहायक उप-निरीक्षक (आऊटडोर) कृष्ण चंद और मुख्य आरक्षी (आऊटडोर) कुलतार सिंह शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए उक्त अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया है। प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारियों ने चारों पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये प्रदेश के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। वर्तमान में एसपी रमेश चंद्र छाजटा पुलिस मुख्यालय और सहायक निरीक्षक सत्तपाल, सहायक उप-निरीक्षक कृष्ण चंद और मुख्य आरक्षी कुलतार सिंह पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में सेवाएं दे रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here