Sirmaur: पुलिस कर्मियाें पर धारदार हथियारों से किया था जानलेवा हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 15 Jun, 2025 07:54 PM

4 arrested for attacking police personnel

पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत गांव कीरतपुर में दो समुदायों के बीच हुए सांप्रदायिक टकराव के दौरान पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने और भीड़ को उकसाने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नाहन (आशु): पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत गांव कीरतपुर में दो समुदायों के बीच हुए सांप्रदायिक टकराव के दौरान पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने और भीड़ को उकसाने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार 13 जून की शाम को गांव कीरतपुर में उपद्रवियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कुछ उपद्रवियों ने धारदार हथियारों से पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया था। इस हमले में एएसआई आशीष कुमार, हैड कांस्टेबल संदीप और महिला कांस्टेबल गुरप्रीत कौर घायल हो गए थे। एएसआई आशीष कुमार की शिकायत पर पुलिस थाना माजरा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुमित गुप्ता (40) पुत्र किशन लाल निवासी नाहन, मानव शर्मा (41) पुत्र स्वर्गीय महावीर शर्मा निवासी नाहन, राज कुमार (34) पुत्र अमर सिंह निवासी गांव शितली, डाकघर बनेठी व तहसील नाहन और जय प्रकाश (39) पुत्र रमेश ठाकुर निवासी जाबल का बाग व तहसील नाहन शामिल हैं।

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें रविवार को अदालत में पेश किया गया। डीएसपी ने यह भी जानकारी दी कि मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं पर भी काम कर रही है।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!