सिरमौर के नाहन में पहुंचीं कोरोना वैक्सीन की 3400 डोज

Edited By Vijay, Updated: 14 Jan, 2021 05:02 PM

3400 dose of corona vaccine reached nahan

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। देर रात कोरोना वैक्सीन शिमला से जिला मुख्यालय नाहन पहुंची है। पहले चरण में 3400 के करीब वैक्सीन की डोज जिला सिरमौर को मिली हैं। इन्हें शुक्रवार सुबह ब्लॉक स्तर पर भेजा जाएगा।

नाहन (दलीप): कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। देर रात कोरोना वैक्सीन शिमला से जिला मुख्यालय नाहन पहुंची है। पहले चरण में 3400 के करीब वैक्सीन की डोज जिला सिरमौर को मिली हैं। इन्हें शुक्रवार सुबह ब्लॉक स्तर पर भेजा जाएगा। 16 जनवरी को जिला में सबसे पहले मैडीकल कॉलेज नाहन और सिविल अस्पताल पांवटा साहिब से वैक्सीन लगाने की शुरूआत की जाएगी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार शिमला से कोरोना वैक्सीन लाने के लिए वैक्सीन वैन वीरवार सुबह 11 बजे शिमला के लिए रवाना कर दी गई थी। विभाग के अनुसार शिमला से सबसे पहले वैक्सीन जिला के सीएमओ कार्यालय के डिस्ट्रिक्ट स्टोर में आईं और उसके बाद जिला के 5 हैल्थ ब्लॉक में भेजी जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!