Edited By Kuldeep, Updated: 15 Feb, 2026 07:37 PM

पुलिस थाना चम्बा के तहत एक व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के बाद युवती के बारे में जांच शुरू कर दी है।
चम्बा (रणवीर): पुलिस थाना चम्बा के तहत एक व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के बाद युवती के बारे में जांच शुरू कर दी है। पिता ने बताया कि उसने अपने स्तर पर बेटी काे खोजने का प्रयास किया तथा अपने रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई लेकिन बेटी का कोई पता नहीं चल पाया। पिता ने बताया कि 13 फरवरी को उसकी बेटी ने कहा कि मेरी तबीयत खराब हो गई है और वह क्षेत्र में ही चिकित्सक के पास दवाइयां लेने जा रही है।
पिता ने बताया कि जब दिनभर मेहनत-मजदूरी करके शाम को घर आया ताे उसकी बेटी घर नहीं पहुंची थी। उसकी पत्नी व दूसरी बेटी अपने रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे। अपने स्तर पर जानकारी जुटाने के बाद जब बेटी के बारे में कोई पता नहीं चल पाया तो अब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि हमें शक है कि उसकी बेटी को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ अगवा करके ले गया है। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने की है।