किन्नौर में 4 पुलिस जवानों सहित 30 कोरोना पॉजिटिव

Edited By prashant sharma, Updated: 28 Nov, 2020 06:43 PM

30 corona positive including 4 police personnel in kinnaur

जिला किन्नौर में शनिवार को एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है तथा फिर से एक साथ कोरोना 30 नए मामले सामने आए हैं।

रिकांगपिओ (रिपन) : जिला किन्नौर में शनिवार को एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है तथा फिर से एक साथ कोरोना 30 नए मामले सामने आए हैं। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में आज कोविड-19 के आज 117 सेम्पल लिए गए जिनमें से 30 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तथा 87 सेम्पल नेगेटिव आए हैं। 

डॉ. नेगी ने बताया कि पॉजिटिव आने वालों की आयु 17 से 82 वर्ष के बीच में हैं, जिनमें 19 पुरूष व 11 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आने वालों में जेएसडब्लयू जल विद्युत परियोजना से 2 पुरूष, एक 60 वर्षीय महिला रिकांग पिओ से, पीएनबी कल्पा से 1 पुरूष, सामुदायिक अस्पताल भावानगर से एक चिकित्सा अधिकारी, ग्राम ऊरनी से एक महिला व एक पुरूष, डाईट से एक पुरूष, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तेलंगी से 2 पुरूष, क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ से 1 महिला, चांगो से 5 पुरूष व 3 महिलाएं, पुलिस थाना भावानगर से 4 पुलिस जवान व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भावानगर से 1 महिला, रिकांग पिओ से 2 महिलाएं, कल्पा से 1 महिला, वीपीओ पूह से 1 पुरूष तथा वीपीओ भावानगर से 1 पुरूष तथा 1 महिला शामिल हैं। 

जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी तक कोविड-19 के 12,906 सेम्पल लिए गए हैं, जिनमें से 11,972 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 811 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 652 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं, और इस समय 147 कोरोना पॉजिटिव के मामले सक्रिय हैं। जिले में कुल 12 रोगियों की कोरोना के कराण मृत्यु हो चुकी है। 123 सेम्पल की रिपोर्ट का आज सांय तक आने का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना जांच दर 14.34 प्रतिशत है और स्वस्थ होने की दर 80.39 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले से संबंधित कोरोना के 12 रोगी इन्दिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं, 17 रोगी जिला कोविड केयर सेन्टर/डीसीएचसी में उपचाराधीन हैं, जबकि 118 रोगी होम आइसोलेशन पर हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!