एम्बुलैंस में ले जा रहे थे चिट्टे की खेप, पंजाब पुलिस ने नाके पर दबोचे 3 युवक

Edited By Vijay, Updated: 26 Mar, 2020 11:12 PM

3 youths arrested during carried the consignment of heroin in ambulance

डमटाल के छन्नी बेल्ली गांव से एम्बुलैंस में चिट्टे की खेप ले जा रहे 3 युवकों को ढांगू पुल पठानकोट में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक राजेश मसीह, विकास चन्द्र और आकाश उर्फ कालू सभी न्यू बस्ती धक्का कालोनी पठानकोट के रहने वाले हैं।...

डमटाल (ब्यूरो): डमटाल के छन्नी बेल्ली गांव से एम्बुलैंस में चिट्टे की खेप ले जा रहे 3 युवकों को ढांगू पुल पठानकोट में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक राजेश मसीह, विकास चन्द्र और आकाश उर्फ कालू सभी न्यू बस्ती धक्का कालोनी पठानकोट के रहने वाले हैं। तीनों युवक एम्बुलैंंस का सहारा लेते हुए डमटाल के छन्नी बेल्ली गांव में चिट्टे की खेप लेने पहुंचे थे।

छन्नी से चिट्टे की खेप लेकर तीनों आरोपी हिमाचल की सीमा पार करने में कामयाब हो गए लेकिन सीमावर्ती ढांगू पुल पर लगाए पंजाब पुलिस के नाके पर तब पकड़े गए जब चैकिंग के दौरान एम्बुलैंस में कोई मरीज न मिलने पर पंजाब पुलिस ने तीनों आरोपियों को नीचे उतरने को कहा। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!