Edited By Vijay, Updated: 11 Aug, 2023 07:48 PM

सिरमौरी ताल में बादल फटने की घटना के बाद मलबे में दबे विनोद के परिवार के 3 अन्य सदस्यों के शव भी शुक्रवार को दूसरे दिन रैस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए हैं। दादी के सीने से लिपटे 10 वर्षीय पोते नितेश को देख रैस्क्यू में जुटे लोग भी गमगीन हो गए।
पांवटा साहिब (संजय कंवर): सिरमौरी ताल में बादल फटने की घटना के बाद मलबे में दबे विनोद के परिवार के 3 अन्य सदस्यों के शव भी शुक्रवार को दूसरे दिन रैस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए हैं। दादी के सीने से लिपटे 10 वर्षीय पोते नितेश को देख रैस्क्यू में जुटे लोग भी गमगीन हो गए। आखिरी सांस तक दादी ने अपने पोते को सीने से लगाए रखा। दोनों के शव एक साथ बरामद हुए। वहीं तीसरा शव विनोद की पत्नी का भी बरामद कर लिया गया है। इससे पहले गत वीरवार को विनोद के पिता व बेटी के शव रैस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए थे। प्रशासन ने हादसे का शिकार हुए परिवार के पांचों सदस्यों के शव बरामद करने की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here