Solan: काेर्ट में साबित हुआ दाेष, चिट्टा तस्करी मामले में 2 दाेषियाें काे कठोर कारावास व जुर्माने की सजा

Edited By Vijay, Updated: 11 Jul, 2025 06:58 PM

2 accused in heroin smuggling case sentenced to rigorous imprisonment and fine

हैरोइन तस्करी के मामले में अदालत ने 2 लोगों को दोषी करार देते हुए कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश अरविंद मल्होत्रा की अदालत ने शुक्रवार को चिट्टे के साथ पकड़े गए 2 आरोपियों को दोषी करार देते हुए.....

सोलन (अमित): हैरोइन तस्करी के मामले में अदालत ने 2 लोगों को दोषी करार देते हुए कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश अरविंद मल्होत्रा की अदालत ने शुक्रवार को चिट्टे के साथ पकड़े गए 2 आरोपियों को दोषी करार देते हुए 1-1 वर्ष के कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषियों को 1-1 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

जिला न्यायवादी संजय पंडित ने बताया कि 6 जून, 2019 की सुबह टीटीआर चौक परवाणू के समीप पुलिस ने एक कार से तलाशी के दौरान 22.21 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इस संबंध में मामला दर्ज कर कार सवार 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश किया।

मामले की सुनवाई के दौरान 9 गवाहों व अन्य सबूतों के आधार पर अदालत ने अजय कुमार निवासी गांव शरद डाकघर भोजनगर तहसील कसौली व प्रदीप कुमार निवासी बसंतपुर तहसील सुन्नी जिला शिमला को दोषी करार देते हुए उक्त सजा सुनाई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!