चम्बा में बर्फबारी से 150 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप्प, 50 से अधिक सड़कें बंद

Edited By Vijay, Updated: 24 Jan, 2021 10:29 PM

150 transformers stalled and 50 roads closed due to snowfall

चम्बा जिले में भारी बर्फबारी के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। इससे जिलावासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शनिवार को तेज बारिश व बर्फबारी के कारण 140 से अधिक सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गईं। हालांकि इसमें से 85 सड़कें रविवार को खोल दी गई हैं, लेकिन...

चम्बा (काकू): चम्बा जिले में भारी बर्फबारी के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। इससे जिलावासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शनिवार को तेज बारिश व बर्फबारी के कारण 140 से अधिक सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गईं। हालांकि इसमें से 85 सड़कें रविवार को खोल दी गई हैं, लेकिन 50 से अधिक सड़कें अब भी बंद हैं। इनमें 47 सड़कें सोमवार तक यातायात के लिए बहाल हो जाएंगी जबकि शेष 8 सड़कों को बहाल होने में अभी काफी समय लग सकता है। बर्फ ज्यादा होने के कारण इन सड़कों को बहाल करना मुश्किल हो रहा है। बर्फबारी के कारण लोक निर्माण विभाग को लगभग 721.60 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। इसके अलावा 150 से अधिक विद्युत ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। ये ट्रांसफार्मर पांगी, तीसा व भरमौर के हैं। यहां विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से ग्रामीणों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।
PunjabKesari, Baby Girl Image

428 विद्युत ट्रांसफार्मर हो गए थे बंद

बारिश व बर्फबारी के चलते जिला भर में 428 विद्युत ट्रांसफार्मर बंद हो गए थे। इसमें चम्बा मंडल में बंद पड़े सभी 319 ट्रांसफार्मर को ठीक कर दिया है और विद्युत आपूॢत सुचारू हो गई है। पांगी में 77 बंद हुए थे। इनमें से 14 चालू कर दिए हैं जबकि 63 ट्रांसफार्मर अब भी बंद पड़े हुए हैं। इसके अलावा तीसा, भरमौर व डल्हौजी में भी कुछ ट्रांसफार्मर अभी बंद पड़े हुए हैं। इससे क्षेत्रवासियों को अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ रही हैं। शनिवार को सुबह मौसम साफ था लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया और बारिश शुरू हो गई। इसके बाद पर्यटन नगरी डल्हौजी समेत, जनजातीय क्षेत्र भरमौर, पांगी, तीसा व सलूणी में बर्फबारी भी हुई है। देर रात तक बर्फबारी का क्रम जारी रहा। सोमवार को सुबह जब लोग उठे तो चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई थी। हालांकि सोमवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप खिली हुई थी। इससे कुछ हद तक राहत जरूर मिली है।
PunjabKesari, Little Boy Image

क्या कहते हैं विभागों के अधिकारी

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि जोत को छोड़कर शेष सभी मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। सभी मार्गों पर वाहनों की आवाजाही हो रही है। बिजली बोर्ड के एसई रूमेल सिंह ने बताया कि अधिकतर क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी है। सिर्फ 150 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। बिजली बोर्ड के कर्मचारी लाइनों को ठीक करने में जुटे हुए हैं। जल्द ट्रांसफार्मर को चालू कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। परिवहन निगम के आरएम राजन जम्वाल ने बताया कि इस बार निगम की कोई भी बस बर्फ में नहीं फंसी है। चालक-परिचालकों को पहले ही अलर्ट कर दिया था। बर्फबारी शुरू होते ही सभी ने बसों को सुरक्षित स्थानों तक निकाल लिया है।
PunjabKesari, JCB Image

चम्बा-पठानकोट मुख्य मार्ग यातायात के लिए खुला

चम्बा-पठानकोट मुख्य मार्ग यातायात के लिए खुला है जबकि चम्बा-चुवाड़ी-जोत मार्ग बंद हो गया है। हालांकि लोक निर्माण विभाग की जेसीबी व लेबर इस मार्ग को बहाल करने में जुटी हुई है। रविवार को देर शाम तक छोटे वाहनों के लिए मार्ग को खोल दिया है। फिसलन होने के कारण बड़े वाहनों के लिए मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। मौसम साफ रहा तो सोमवार तक मार्ग पूरी तरह से बहाल हो जाएगा। उधर, बर्फबारी के चलते बंद पड़े कंधवारा-भड़ेला मार्ग को लोक निर्माण विभाग द्वारा एक दिन में ही यातायात के लिए बहाल कर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया है। लोक निर्माण विभाग सलूणी सैक्शन डियूर के जेई सुनील कुमार ने बताया की उक्त मार्ग पर जेसीबी द्वारा बर्फ को हटा कर मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
PunjabKesari, Snowfall Image

भरमौर में एक फुट ताजा हिमपात, बागवान खुश

भरमौर मुख्यालय में भी एक फुट ताजा हिमपात हुआ है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बर्फबारी के कारण बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्हें सेब व अन्य फलदार पौधों पर अच्छी फसल की उम्मीद जगी है। इस भारी बर्फबारी से जहां क्षेत्र के सभी संपर्क मार्ग बंद हो गए है, वहीं मुख्य मार्ग भी खड़ा मुख से आगे अवरुद्ध हो गया है, वहीं शनिवार रात को ही बिजली गायब हो गई। रविवार शाम तक अधिकांश पंचायतों में बिजली नहीं आई है। बिजली विभाग के एसडीओ विक्रम शर्मा ने बताया कि सुबह से ही सभी लाइनों की पैट्रोङ्क्षलग विभागीय कर्मचारी कर रहे हैं। मुख्य लाइन का फाल्ट तो ढूंढ लिया गया है जबकि छोटी लाइनों की पैट्रोलिंग जारी है। जैसे ही फाल्ट मिलेगा व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!