हिमाचल में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में 150 नए पॉजिटिव केस

Edited By Vijay, Updated: 12 Aug, 2020 11:46 PM

150 news case of corona in himachal

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। प्रदेश में आज 150 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक सोलन में 50, चम्बा में 24, सिरमौर में 20, कुल्लू में 17, ऊना में 18, कांगड़ा में 13, हमीरपुर में 6 और मंडी में 2 मामले...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। प्रदेश में आज 150 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक सोलन में 50, चम्बा में 24, सिरमौर में 20, कुल्लू में 17, ऊना में 18, कांगड़ा में 13, हमीरपुर में 6 और मंडी में 2 मामले सामने आए हैं। वहीं प्रदेश में 92 लोग ठीक हुए हैं। इनमें सबसे अधिक सोलन में 38, मंडी में 23, चम्बा में 18, ऊना में 7, कांगड़ा में 6 मरीज ठीक हुए हैं।

सोलन में आए 50 नए मामलों में से 30 बीबीएन ( बद्दी में 23 व नालागढ़ में 7) में सामने आए हैं। इनमें 3 पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। वहीं अर्की में 12, सोलन में 6 तथा परवाणु में 2 मामले सामने आए हैं। सोलन में एसडी स्कूल के समीप एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। इसी तरह 2 मामले होम क्वारंटाइन, सुबाथू के नयानगर में 2 मामले आए हैं। इसी तरह सिरमौर जिला की एक महिला क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पॉजिटिव आई है। एक मामला कंडाघाट में भी कोरोना संक्रमण का आया है। इस तरह अर्की के छामला में 5, दाड़ला में एक, अर्की में 3 तथा डुमैहर में कारोना पॉजिटिव का एक मामला सामने आया है। हाऊसिंग बोर्ड फेज-2 में 2, शिवालिक नगर बद्दी में एक, बिलावाली बद्दी में 2, कैलाश विहार बद्दी में एक, बुरावाला में 2, डॉ. रेडी बद्दी में 3, पुलिस स्टेशन बद्दी का एक, महिला पुलिस थाना का एक, अमरावती अपार्टमैंट बद्दी में 3, बसंती बाग में एक, खेड़ा में एक, गोयला पनर में एक, खरूणी में एक, वार्ड नम्बर-9 नालागढ़, पुलिस चौकी दभोटा का एक, झुडीकलां एक, बसंतपुुर नालागढ़ में एक, बद्दी में एक, बागवानियां में एक, नगर परिषद नालागढ़ वार्ड नंबर-2 में एक व सैंसोवाला में एक मामला पॉजिटिव आया है। इनके अलावा 3 निजी लैब में भी कोरोना पॉजीटिव के 3 मामले सामने आए हैं।
                 
चम्बा में आए कोरोना के 24 नए मामलों में से 14 लोग धड़ोग मोहल्ले के हैं। इनमें 60 वर्षीय पुरुष, 15 वर्षीय लड़की, 19 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बच्चा, 18 वर्षीय युवक, 44 वर्षीय महिला व 80 व 27 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं  मोहल्ला कश्मीरी से एक 36 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी मरीज धड़ोग में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा इसके अलावा स्वास्थ्य खंड किहार के भुनाड़ में तमिलनाडु से लौटा 19 साल का युवक, रैंडम सैंपलिंग में पॉजिटिव आया समलेऊ पंचायत के खैरी गांव का 36 वर्षीय व्यक्ति, पांगी से लौटा पुलिस स्टेशन खैरी का 55 वर्षीय पुलिस जवान व खैरी से ही 7 सीआईएसएफ जवान (55, 50, 28, 33, 61, 34 व 28) पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री पांगी, कांगड़ा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, कर्नाटका, बेंगलुरु की है।

जिला सिरमौर में कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। इनमें शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर के पीएसओ, कमरऊ के नायब तहसीलदार की पत्नी व बेटे की भी रिपोर्ट कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं तेली मोहल्ला नाहन की 56 वर्षीय महिला, बनेठी की 52 वर्षीय महिला, आबकारी कालोनी कलाअंब से 34 वर्षीय पुरुष, सुरला चर्जन नाहन से 34 वर्षीय पुरुष, बनेठी की 11 वर्षीय बच्ची, अप्पर कैंट नाहन की 65 वर्षीय महिला, कंडईवाला नाहन की 32 वर्षीय महिला, सुरला चार्जन से 90 साल की महिला, सुरला चर्जन से 31 वर्षीय महिला व सुरला चर्जन से 60 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।

ऊना जिला में देर रात आए 18 मामलों में से 6 मामले उपमंडल हरोली के गांव पंजावर के हैं जिनकी आयु 12 वर्ष से 67 वर्ष है। इन सभी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में सैंपल लिए गए थे। वहीं ऊना उपमंडल के भटोली में फिर 3 पॉजिटिव मामले आए हैं,  जिनकी आयु 48 से 90 साल के बीच है यह पिता, पुत्र और बहू हैं। ये भी संक्रमित के संपर्क में आए थे। वहीं उपमंडल हरोली के गांव सलोह के 42 और 76 वर्षीय 2 लोग पॉजिटिव आए हैं। ये दोनों पिता-पुत्र हैं और पुणे महाराष्ट्र से लौटे हैं। वहीं उपमंडल ऊना के गांव देहलां की 37 वर्षीय युवती संक्रमित के संपर्क में आई है। गांव धुसाडा के 34 वर्षीय युवक ने फ्लू के लक्षणों के चलते सैंपल करवाया था और अब पॉजिटिव आया है। ऊना उपमंडल के बसदेहड़ा का 22 वर्षीय युवक कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के चलते पॉजिटिव पाया गया है। वहीं रैड जॉन से आए हरोली उपमंडल के ललड़ी का 19 व बाथड़ी का 32 वर्षीय युवक, इम्फाल से आया उपमंडल बंगाणा के चुरा का 33 वर्षीय युवक व श्रीनगर से लौटा ऊना के गांव नारी का 44 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वहीं 4 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल में से 1 पॉजिटिव और 3 नैगेटिव रहे।

कांगड़ा जिला में आए 13 नए मामलों में मुंबई से लौटे देहरा के 88 वर्षीय पुरुष और 72 वर्षीय महिला, अरुणाचल प्रदेश से लौटा थुरल के गांव भ्रांता का 33 वर्षीय सेना का जवान, महाराष्ट्र से लौटा बैजनाथ के पंतेहड़ का 48 वर्षीय व्यक्ति, लेह से लौटा एमएच योल का 33 और आर्मी स्टेशन अलहीलाल का 30 वर्षीय सेना का जवान, पालमपुर लोहना का 60 वर्षीय व्यक्ति, जोगिंद्रनगर के लावांखड्ड का 31 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मचारी, एक ही परिवार के 4 लोग 13 साल का बच्चा, 10 साल की बच्ची और इनके माता-पिता पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा योल में क्वांरटाइन किए एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

हमीरपुर जिला में बेंगलुरु से आए एक ही गांव के 4 लोगों समेत कुल 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार शाम को इनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 3 अगस्त को बंगलुरू से आई तहसील टौणी देवी के गांव पंजोत की 42 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय युवक और 43 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इनके अलावा चंडीगढ़ से आया बजरोल क्षेत्र के गांव पलभू का 24 वर्षीय युवक और 5 अगस्त को होशियारपुर से आई तहसील बिझड़ी के गांव घोरी डाकघर ढबरी की 31 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा मंडी जिला के गांव पारगी में 37 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त व्यक्ति बद्दी से घर आया है। वहीं जवाहर नगर में कोरोना पॉजिटिव मृतक की पत्नी भी संक्रमित हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!