पूर्वजों का 140 साल पुराना जन्म प्रमाण पत्र लेने England से शिमला पहुंचे विदेशी मेहमान

Edited By kirti, Updated: 09 Nov, 2019 10:19 AM

140 year old birth certificate

ब्रिटिशकालीन अंग्रेजों की समर कैपिटल रही पहाड़ों की रानी में आज भी विदेशी मेहमान अपने पूर्वजों का जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए शिमला नगर निगम पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में इंगलैंड से आए विदेशी मेहमानों ने करीब 140 साल पुराना अपने पूर्वजों का प्रमाण...

शिमला (ब्यूरो): ब्रिटिशकालीन अंग्रेजों की समर कैपिटल रही पहाड़ों की रानी में आज भी विदेशी मेहमान अपने पूर्वजों का जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए शिमला नगर निगम पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में इंगलैंड से आए विदेशी मेहमानों ने करीब 140 साल पुराना अपने पूर्वजों का प्रमाण पत्र एम.सी. से हासिल किया। इंगलैंड से आए विदेशी मेहमानों ने शिमला में साल 1879 जन्मे अपने पूर्वजों का जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम से लिया है। एम.सी. ने चंद मिनटों में करीब डेढ़ शताब्दी पुराना रिकॉर्ड निकाल कर विदेशी मेहमानों को इसका प्रमाण पत्र दिया, जिसे देख इंगलैंड से आए मेहमान बेहद खुश हो गए।

सालों पुराना रिकार्ड मिलने पर विदेशी मेहमान जहां खुश थे, वहीं हैरान भी थे कि एम.सी. ने करीब डेढ़ शताब्दी पुराना रिकार्ड भी सुरक्षित संभाल कर रखा है। विदेशी मेहमानों का कहना था कि जब वे इंगलैंड से शिमला अपने पूर्वजों का जन्म प्रमाण पत्र लेने आ रहे थे तो उनके मन में ढेरों शंकाएं थीं कि उन्हें यह रिकार्ड मिल पाएगा कि नहीं लेकिन यहां पहुंचने पर चंद मिनटों में रिकार्ड प्राप्त होने पर उनकी खुश का ठिकाना नहीं था।

एम.सी. ने संभाल रखा है 1870 से रिकार्ड

नगर निगम के पास साल 1870 से लेकर मौजूदा समय तक शिमला में जन्मे व मृत व्यक्तियों का रिकार्ड मौजूद है। एम.सी. ने 1870 से रिकार्ड सहेज कर रखा है। पुराना रिकार्ड होने के कारण एम.सी. से डिजिटल से नहीं जोड़ पाया है, जबकि मौजूदा समय में पूरा सिस्टम ऑनलाइन है। कम्प्यूटर में सभी के जन्म व मृत्यु का रिकार्ड एम.सी. रखता है, ऐसे में सालों पुराने रिकार्ड को एम.सी. ने बाकायदा रजिस्टर में संभाल कर रखा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!