Chamba: 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! जल्द करें आवेदन, 31 जनवरी आखिरी तारीख

Edited By Vijay, Updated: 07 Jan, 2026 07:21 PM

12th women have golden opportunity for government job

बाल विकास परियोजना चम्बा के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिका के रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके लिए विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं।

चम्बा (ब्यूरो): बाल विकास परियोजना चम्बा के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिका के रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके लिए विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी चम्बा कमल किशोर ने बताया कि परियोजना क्षेत्र में कुल 6 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं तथा 45 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाने प्रस्तावित हुए हैं। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता के पद आंगनबाड़ी केंद्र मढ़ी, मुगला, कैहला, जडेरा, दड़ोगा व गत्याणु में भरे जाएंगे। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के पद बनगोटु, नघुंई, हडोठा, टुटी, उदयपुर, झुलाड़ा, काहलो, थड़ी, गत्याणु, हुंजाड़, तडोली, गुरेंट, हरदासपुरा-1, टिकरी, देहरा, हडियांजु, टिपरा-2, करंगोरा, पंजियारा, टिक्कर, कुन्हा, लोधर, झिकडु, सरा, कैहलाला, टिटणु, लमसेरी, थनोटी, पंजूण, घोलटी-2, भामुंई, बांई, सोंथली, धार, भुमणी, कसाकड़ा, सिंगी, ठुकराला, बैंसका, चीमा, सिंडल, सेरु, समुई, नमलीका तथा अप्पर ओबड़ी में भरे जाने हैं। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित 31 जनवरी तक बाल विकास परियोजना अधिकारी चम्बा के कार्यालय में जमा कर सकती हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। 

साक्षात्कार 11 व 13 फरवरी को सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी चम्बा के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं निर्धारित की गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। अभ्यर्थी का संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर एरिया का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है तथा वार्षिक पारिवारिक आय 50,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी चम्बा अथवा संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के वृत्त पर्यवेक्षक कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!