चंबा में लेन-देन के विवाद में मजदूर पर जानलेवा हमला, सिर पर कांच की बोतल मारकर किया लहूलुहान

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Mar, 2026 11:12 AM

a laborer was attacked in chamba over a financial dispute

Chamba News : चंबा जिले के चुराह क्षेत्र के झज्जाकोठी में एक मजदूर के साथ मारपीट और जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, कशमल (जड़ी-बूटी) के व्यापार के लिए दिए गए पैसों को वापस मांगने पर आरोपी ने मजदूर के सिर पर कांच की बोतल से वार कर...

Chamba News : चंबा जिले के चुराह क्षेत्र के झज्जाकोठी में एक मजदूर के साथ मारपीट और जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, कशमल (जड़ी-बूटी) के व्यापार के लिए दिए गए पैसों को वापस मांगने पर आरोपी ने मजदूर के सिर पर कांच की बोतल से वार कर दिया। घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपी शरीफ मुहम्मद, निवासी गांव चिनालुई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा विवाद?

पीड़ित मजदूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने आरोपी शरीफ मुहम्मद को कशमल खरीदने के लिए नकद और ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया था। आरोपी ने न तो कशमल की आपूर्ति की और न ही पैसे वापस किए। काफी समय से आरोपी पीड़ित का फोन भी नहीं उठा रहा था। घटना वाले दिन जब झज्जाकोठी में दोनों का आमना-सामना हुआ, तो पीड़ित ने अपने हक के पैसे मांगे, जिस पर आरोपी भड़क गया।

नशे की हालत में किया हमला

शिकायत के अनुसार, आरोपी शरीफ मुहम्मद उस समय नशे की हालत में था। पैसे मांगने पर उसने पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। जब मजदूर वहां से जाने लगा, तो आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया और हाथ में पकड़ी कांच की बोतल उसके सिर पर दे मारी। हमले के बाद मजदूर लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने उसे पुलिस थाना पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल परीक्षण और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। एसपी चंबा विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घायल का मेडिकल करवा लिया गया है और आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!