Kangra: डल झील से 12 क्विंटल मछलियां बनेर खड्ड में शिफ्ट

Edited By Vijay, Updated: 09 Oct, 2024 11:06 AM

12 quintals fish shifted from dal lake to baner khadd

डल झील में पानी का रिसाव होने के बाद झील के कोने में बनाए गए 2 तालाबों में ताजे पानी की कमी व मछलियों को तालाब में ऑक्सीजन नहीं मिलने के चलते जिला प्रशासन ने मंगलवार को 12 क्विंटल मछलियों को गुप्त गंगा रोड के साथ बहती बनेर खड्ड में शिफ्ट करवा दिया।

धर्मशाला (जिनेश): डल झील में पानी का रिसाव होने के बाद झील के कोने में बनाए गए 2 तालाबों में ताजे पानी की कमी व मछलियों को तालाब में ऑक्सीजन नहीं मिलने के चलते जिला प्रशासन ने मंगलवार को 12 क्विंटल मछलियों को गुप्त गंगा रोड के साथ बहती बनेर खड्ड में शिफ्ट करवा दिया। प्रशासन ने इस दौरान 12 गाड़ियों का प्रयोग किया।

तालाब में जाला डालकर मछलियों को पकड़ा गया तथा उसके बाद उन्हें गाड़ी में रखी टंक्कियों में डाला गया। इस दौरान मत्सय विभाग की टीमें भी मौजूद रहीं। जिला प्रशासन की मानें तो पहले मछलियों को नजदीकी खड्ड में डालने का प्लान बनाया गया था लेकिन मछलियों को लोगों द्वारा पकड़ने के चलते इन्हें बनेर में डाला गया तथा वहां लोगों के जाने की मनाही है। जिला प्रशासन के अनुसार तालाब में अभी भी कई मछलियां बचती हैं जिन्हें शिफ्ट करने के लिए ठेकेदार को कहा जाएगा।  

एसडीएम धर्मशाला संजीव भोट ताजे पानी की कमी के चलते डल झील से मछलियों को बनेर खड्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। झील में बाकी बची मछलियों को भी शिफ्ट करने के लिए ठेकेदार को कहा जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!