जब होटल से 4 युवतियों को थाने ले गई पुलिस, मचा हड़कंप

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Sep, 2017 10:55 PM

when police took 4 girls to the police station  stirred up

ज्वालामुखी से नादौन मार्ग पर स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त जानकारी के मुताबिक अचानक दबिश देकर 4 युवतियों को....

ज्वालामुखी: ज्वालामुखी से नादौन मार्ग पर स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त जानकारी के मुताबिक अचानक दबिश देकर 4 युवतियों को पाया और उनसे पूछताछ के लिए उनको पुलिस थाना ले जाया गया। इससे शहर में हड़कंप मच गया कि आखिर क्या वजह रही कि पुलिस होटल से 4 युवतियों को ले गई। वहीं होटल के मैनेजर को भी थाने में तलब किया गया। पुलिस ने उन युवतियों से पूछताछ की और उनके बताए गए पते सही पाए गए। 

परिजनों के हवाले की युवतियां
जानकारी के मुताबिक उनमें से 3 लड़कियां नगरोटा बगवां के आसपास के क्षेत्रों की थीं जबकि एक जालंधर की बताई गई है। पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि वे कुछ खाने के लिए होटल में आई थीं कि इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थाना प्रभारी ज्वालामुखी संदीप पठानिया के अनुसार कुछ भी गलत नहीं पाया गया, जिसके चलते उन युवतियों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!