गुटबाजी के बीच कांग्रेस की आम सभा, सुक्खू ने दिए सीजफायर के संकेत

Edited By Updated: 24 Oct, 2016 04:25 PM

congress general house virbhadra singh anand sharma

प्रदेश में कांग्रेस के भीतर चल रही तनातनी और गुटबाजी के बीच दो दिवसीय पी.सी.सी की आम सभा आयोजित की गई।

शिमला (विकास शर्मा): प्रदेश में कांग्रेस के भीतर चल रही तनातनी और गुटबाजी के बीच दो दिवसीय पी.सी.सी की आम सभा आयोजित की गई। आम सभा में पार्टी की अंदरूनी कलह छुप नहीं सकी। हालांकि इस बैठक में मीडिया को कवरेज करने की अनुमति नहीं दी गई थी लेकिन बैठक में शामिल होने से पहले नेताओं ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर रिश्तों का दावा तो किया लेकिन कहीं ना कहीं पार्टी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बिगड़ते रिश्तों की बात दबी जुबां में ही सही लेकिन बाहर आ ही गई। सूत्रों के मुताबिक सभा में कांग्रेस के मिशन रिपीट और वीरभद्र-सुक्खू विवाद पर भी चर्चा हुई। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ विवाद को सुलझाने की कोशिश की जाएगी। 


वीरभद्र-आनंद साथ-साथ
बैठक की अध्यक्षता हिमाचल कांग्रेस प्रभारी अबिंका सोनी ने की जबकि इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा भी मौजूद थे। बैठक के दौरान वीरभद्र सिंह और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा साथ-साथ बैठे और काफी देर तक एक दूसरे के साथ बातचीत करते रहे।


कौल सिंह का नो कमेंट्स
सभा में हिस्सा लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने पार्टी के मिशन रिपीट के नारे को बुलंद करने और इसके लिए एक ठोस नीति बनाने की बात कही। हालांकि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और एच.पी.सी.सी. अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के बीच विवाद पर उन्होंने कहा कि ये मामला दो बड़े नेताओं के बीच का है लिहाजा इस पर वो कोई टिप्पणी नहीं कर पाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और सरकार के बीच शुरू हुई जंग पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। इस बात का एहसास पार्टी के आला नेताओं को अभी से ही है यही वजह है कि आम सभा की अध्यक्षता करने पहुंची अबिंका सोनी ने भी चुनावों के नेतृत्व के लिए नेताओं में सामंजस्य बैठाने की बात कही। मुख्यमंत्री पद के सवाल को टाल गई और कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है लिहाजा राज्य में कांग्रेस किसे बतौर मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करेगी इस पर बाद में विचार विमर्श किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!