Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jun, 2025 11:31 PM

मनाली-लेह मार्ग पर शुक्रवार को जिनजिंगबार के पास नाले में बाढ़ आने से पर्यटक वाहन घंटों फंसे रहे। बीआरओ इस नाले में पुल बना रहा है।
मनाली (सोनू): मनाली-लेह मार्ग पर शुक्रवार को जिनजिंगबार के पास नाले में बाढ़ आने से पर्यटक वाहन घंटों फंसे रहे। बीआरओ इस नाले में पुल बना रहा है। शुक्रवार 5 बजे नाले में बाढ़ आने से बीआरओ को भारी नुक्सान हुआ है। बर्फ देखने बारालाचा दर्रा पहुंचे पर्यटक वापसी में नाले में आई बाढ़ में फंस गए। सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम पतसेड़ से जिनजिंगबार पहुंची और सड़क बहाली का कार्य शुरू किया। रात 9 बजे सड़क बहाल हुई जिसके बाद सभी पर्यटक वाहन मनाली की ओर लौट गए। बीआरओ कमांडर कर्नल गौरव ने बताया कि जिनजिंगबार के पास नाले में पानी बढ़ने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी। सड़क को बहाल कर दिया गया है और सभी वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए हैं।