युवराज ने 1 घंटा 9 मिनट में तय की 25 किमी. की दूरी

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 15 Oct, 2021 05:18 PM

yuvraj covered 25 km in 1 hour 9 minutes distance of

दशहरा पर्व के उपलक्ष्य पर बाइसिकलरस एसोसिएशन द्वारा 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए साइकिल रेस करवाई गई। यह रेस शहर के मिलेनियम गेट से प्रारंभ होकर बारगाह, साच नगोड़ी व ओबड़ी से होते हुए वापस मिलेनियम गेट पर पहुंची। 25 किलोमीटर रेस में 7...

चम्बा (नीलम): दशहरा पर्व के उपलक्ष्य पर बाइसिकलरस एसोसिएशन द्वारा 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए साइकिल रेस करवाई गई। यह रेस शहर के मिलेनियम गेट से प्रारंभ होकर बारगाह, साच नगोड़ी व ओबड़ी से होते हुए वापस मिलेनियम गेट पर पहुंची। 25 किलोमीटर रेस में 7 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें युवराज नैयर ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 1 घंटे और 9 मिनट में यह रेस पूरी कर ली। ईशान सम्मी दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 1 घंटे और 10 मिनट में रेस पूरी की। इसके अलावा शौमिक पुरी तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने भी 1 घंटे और 20 मिनट में यह रास्ता तय किया।

इस मौके पर चम्बा सदर थाना प्रभारी एस.एच.ओ. सकीनी कपूर द्वारा विजेता रहे प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एस.एच.ओ. ने बाइसिकलरस एसोसिएशन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि रेस के माध्यम से एक तो कोविड-19 के प्रति दूसरा चम्बा के युवाओं को अपनी शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने चम्बा बाइसिकलरस एसोसिएशन को सुझाव दिए कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के लिए करवाते रहे। उन्होंने कहा कि एक तो बच्चों खेल और शारीरिक शक्ति के प्रति जागरूकता बनी रहेगी और आज कल के युवा जो नशे में फंसते जा रहे हैं वह भी इससे दूर होंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!