खीरगंगा ट्रैक पर गए युवक की हुई मौत

Edited By prashant sharma, Updated: 30 Mar, 2021 12:20 PM

youth killed on kheerganga track died

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के खीरगंगा ट्रेक पर घूमने गए एक युवक की मौत हो गई है। वहीं सूचना मिलते ही मणिकर्ण पुलिस टीम मौके की ओर रवाना हुई और शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

कुल्लू (संजीव जैन) : जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के खीरगंगा ट्रेक पर घूमने गए एक युवक की मौत हो गई है। वहीं सूचना मिलते ही मणिकर्ण पुलिस टीम मौके की ओर रवाना हुई और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कुल्लू अस्पताल में किया गया है और अब शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोलन जिला के कुनिहार के रहने वाले तीन युवक करण, निखिल और हिमांशु खीरगंगा ट्रेक पर घूमने के लिए गए थे। लेकिन खीरगंगा ट्रेक पर पहुंचकर निखिल को उल्टी शुरू हो गई और वह बेसुध हो गया। दोनों युवकों ने स्थानीय लोगो की मदद से निखिल को बर्षेणी तक लाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इस बारे में मणिकर्ण पुलिस को सूचित किया गया। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और अब आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!