ऊना में बड़ा हादसा, जनशताब्दी एक्सप्रैस ट्रेन की चपेट में आने से बुझ गया घर का चिराग

Edited By Vijay, Updated: 24 Feb, 2026 03:43 PM

youth dies after being hit by train

जिला ऊना के रक्कड़ कालोनी के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरव निवासी बसोली के रूप में हुई है।

ऊना (विशाल): जिला ऊना के रक्कड़ कालोनी के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरव निवासी बसोली के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार देर शाम उस वक्त हुआ जब गौरव रक्कड़ कालोनी के पास रेलवे ट्रैक के समीप मौजूद था। उसी दाैरान वह वहां से गुजर रही जन शताब्दी एक्सप्रैस ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया।

घटना की पुष्टि करते हुए रेलवे पुलिस के एसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में ले लिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!