ऊना में ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ स्थगित, नई तिथि शीघ्र घोषित होगी

Edited By Jyoti M, Updated: 18 Feb, 2026 09:45 AM

una anti chitta walkathon postponed new date to be announced soon

ऊना में 21 फरवरी को प्रस्तावित ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ को प्रशासनिक कारणों से स्थगित किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि प्रदेश स्तर पर प्रशासनिक व्यस्तताओं एवं कार्यक्रमों के पुनर्निर्धारण के चलते यह निर्णय लिया गया है।

ऊना। ऊना में 21 फरवरी को प्रस्तावित ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ को प्रशासनिक कारणों से स्थगित किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि प्रदेश स्तर पर प्रशासनिक व्यस्तताओं एवं कार्यक्रमों के पुनर्निर्धारण के चलते यह निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्रस्तावित सहभागिता को ध्यान में रखते हुए वॉकाथॉन की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।  

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार नशामुक्त हिमाचल के संकल्प के तहत व्यापक जन-जागरूकता अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ का आयोजन शिमला, धर्मशाला, हमीरपुर तथा बिलासपुर में सफलतापूर्वक किया जा चुका है, जहां हजारों युवाओं एवं नागरिकों ने सहभागिता कर नशामुक्त हिमाचल बनाने की शपथ ली। उपायुक्त ने कहा कि नशे के विरुद्ध यह अभियान पूर्ववत जारी रहेगा तथा नई तिथि घोषित होने पर वॉकाथॉन का आयोजन व्यापक जनभागीदारी के साथ किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!