Himachal: युवा कांग्रेस बनाएगी डिजिटल योद्धाओं की फौज, शिमला में लॉन्च किया ये प्रोग्राम

Edited By Vijay, Updated: 05 Apr, 2026 04:02 PM

youth congress to build an army of digital warriors program launched in shimla

भारतीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार रविवार को शिमला के राजीव भवन में संविधान लीडरशिप प्रोग्राम का आगाज हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल आधारित राजनीतिक इन्फ्लुएंसर तैयार करना और संवैधानिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करना है।

शिमला (राक्टा): भारतीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार रविवार को शिमला के राजीव भवन में संविधान लीडरशिप प्रोग्राम का आगाज हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल आधारित राजनीतिक इन्फ्लुएंसर तैयार करना और संवैधानिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करना है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शुभ्रा जिंटा ने एक विशेष पत्रकार वार्ता को संबोधित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। शुभ्रा जिंटा ने बताया कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के दिशा-निर्देशों के तहत हिमाचल प्रदेश में भी इस अभियान की शुरूआत की गई है। उन्होंने इसे सत्य की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने वाला एक बड़ा राजनीतिक आंदोलन करार दिया।

संगठन को आम जन तक पहुंचाने की कवायद
शुभ्रा जिंटा ने कहा कि अब समय आ गया है कि संगठन को सीमित दायरे से निकालकर सीधे आम जनता से जोड़ा जाए। इसके लिए अल्टरनेट मीडिया नैटवर्क (वैकल्पिक मीडिया) बनाना और उन साहसी लोगों को साथ लाना आवश्यक है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी जनता की आवाज उठाई है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, अन्याय और सत्ता की मनमानी को चुनौती देने के लिए जमीनी स्तर की मीडिया का तैयार होना बेहद जरूरी है। यह मंच उन सभी के लिए एक सुनहरा अवसर है जो मानते हैं कि मीडिया को सत्ता की नहीं, बल्कि जनता की सेवा करनी चाहिए।

प्रशिक्षण और कानूनी सहायता पर रहेगा जोर
इस प्रोग्राम के तहत तकनीकी प्रशिक्षण को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। शुभ्रा जिंटा ने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ने वाले युवाओं को कानूनी सहायता, पहचान, राजनीतिक अवसर और तकनीकी ट्रेनिंग दी जाएगी। युवा कांग्रेस का लक्ष्य ऐसे इन्फ्लुएंसर्स को सामने लाना है जो जमीनी हकीकत को निडरता से जनता के सामने रख सकें। इस अवसर पर जिला शिमला युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव तुषार स्तान, शिमला शहरी अध्यक्ष अतुल ठाकुर और शिमला नगर निगम युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कन्याल सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!