Edited By Vijay, Updated: 11 Feb, 2026 01:21 PM

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। हरोली क्षेत्र के टाहलीवाल में पुलिस की एसआईयू टीम ने...
ऊना/टाहलीवाल (गाैतम): हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। हरोली क्षेत्र के टाहलीवाल में पुलिस की एसआईयू टीम ने छापेमारी कर एक युवक को चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम निरीक्षक सुनील कुमार (प्रभारी एसआईयू ऊना) के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टाहलीवाल के वार्ड नंबर-2 (नंगलकलां) में स्थित एक किराए के कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे से 2.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जिस पर टीम ने आरोपी काे माैके पर हिरासत में ले लिया। आराेपी की पहचान रजत पुत्र मदन लाल निवासी गांव सपोरी, तहसील अम्ब व जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह यह नशा कहां से लाया था और किसे बेचने की फिराक में था।