महिला रक्षा कल्याण संघ ने बॉर्डर पर जाकर फौजी भाइयों को बांधी राखी, जवानों की आंखों से छलके खुशी के आंसू

Edited By Vijay, Updated: 29 Aug, 2018 03:54 PM

women defense welfare association tied rakhi to soldier on border

हिमाचल महिला रक्षा कल्याण संघ की मंडी इकाई हर बार देश की सरहदों पर तैनात फौजी भाइयों के लिए 3 रंगों के धागे से बनी राखियां अपने हाथों से बना कर भेजती रहीं हैं लेकिन इस बार महिला रक्षा कल्याण संघ मंडी की 6 महिलाओं ने खुद सरहदों पर जा कर फौजी भाइयों...

मंडी (नीरज): हिमाचल महिला रक्षा कल्याण संघ की मंडी इकाई हर बार देश की सरहदों पर तैनात फौजी भाइयों के लिए 3 रंगों के धागे से बनी राखियां अपने हाथों से बना कर भेजती रहीं हैं लेकिन इस बार महिला रक्षा कल्याण संघ मंडी की 6 महिलाओं ने खुद सरहदों पर जा कर फौजी भाइयों को राखी बांधने का फैसला लिया। इसी के चलते ये महिलाएं 25 अगस्त को मंडी से राजौरी के लिए निकलीं और वहां पर कल्सिया बॉर्डर और रूमलीधार में देश की रक्षा में दिन-रात जुटे फौजी भाइयों को राखी बांधी। 28 अगस्त को महिला रक्षा कल्याण संघ की महिलाएं वापस मंडी पहुंचीं जहां पर उनका स्वागत किया गया।
PunjabKesari
कल्सिया बॉर्डर पर गोरखा रैजीमैंट के जवानों को बांधी राखी
इस मौके पर बॉर्डर पर राखी पहनाने गईं हिमाचल महिला रक्षा कल्याण संघ की जिला प्रधान आशा ठाकुर ने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि जब वे राजौरी पहुंचे तो भारतीय सेना द्वारा उनका स्वागत किया गया और उनके ठहरने की व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन पूरी सुरक्षा के साथ उन्हें कल्सिया बॉर्डर पर ले जाया गया, जहां उन्होंने गोरखा रैजीमैंट के फौजी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, साथ ही भारतीय सेना के जवानों के साथ हिमाचल से ले जाए गए देवदार को पौधे भी लगाए।
PunjabKesari
रूमलीधार में पंजाब 19 के जवानों को बांधी राखी
उन्होंने बताया कि उसके बाद उन्होंने रूमलीधार में भी पंजाब 19 के जवानों को राखी बांधी और उन्हें यही संदेश देने का प्रयास किया कि पूरा देश भारतीय सेना के साथ है। आशा ठाकुर ने बताया कि जब उनके साथ गईं महिलाएं फौजी भाइयों को राखी बांध रहीं थी तो जवानों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।
PunjabKesari
दोबारा मौका तो जरूर जाएंगी राखी बांधने
आशा ठाकुर ने बताया कि भारतीय सेना के जवानों ने कहा कि यह पहला मौका है जब सरहदों पर उन्हें किसी ने राखी बांधी हो। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका था जब वे सरहदों पर फौजी भाइयों को राखी पहनाने गईं और अगर उन्हें दोबारा मौका मिलेगा तो वे इस कार्य में अवश्य अपनी सहभागिता निभाएंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!